Congress के साथ सीट बंटवारे पर बोले सपा नेता Udayveer Singh 'नंबरों की चर्चा गठबंधन के हित में नहीं'
सपा नेता Udayveer Singh ने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे और गठबंधन से जुड़े मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारा किसी फार्मूले के आधार पर होगा और अभी कांग्रेस की ओर से बातचीत के लिए टीम नहीं बनी है। उन्होंने सीट संख्याओं को सार्वजनिक चर्चा में लाने को गठबंधन के हित में न बताया। वीडियो में अखिलेश यादव के रामपुर दौरे और आजम खान से जुड़े सवालों पर भी उनकी प्रतिक्रिया है। साथ ही ओवैसी की पार्टी के बयानों और उनके प्रचार को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब दिया गया है। यह सामग्री आजतक के वीडियो से ली गई है और स्रोत के रूप में आजतक को श्रेय दिया गया है।
इस वीडियो में- कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे के फार्मूले पर सपा का रुख
- सीट संख्याओं को सार्वजनिक करने पर उनकी राय
- अखिलेश यादव के रामपुर दौरे और आजम खान पर बयान
- ओवैसी की पार्टी के बयानों पर प्रतिक्रिया
दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक और सीट नंबर की दावेदारी पर बोले कांग्रेस अपनी internal मीटिंग में क्या तय करती है क्या विचार रखती है वह उसे पर हम कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकता है। जब उनके आधिकारिक लोग हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलेंगे तभी यह बातें होगी कि किस फार्मूले से सीट बंटेगी, बिना फार्मूले के सीट नहीं तय होती। आंकड़े पूरे प्रदेश में सबके पास हैं। हम लोग तो संदेशवाहक हैं। निर्णय लीडर्स ही करते हैं। कांग्रेस की बैठक से निकले सीट नंबर्स पर कहा सीटों का नंबर बताना या चर्चा करना गठबंधन विरोधी काम है। हर दल ज्यादा सीट चाहता है, हम भी ज्यादा चाहते हैं, वह भी ज्यादा चाहते हैं। टेबल पर जो बात होती है वह सच्ची बात होती है। हम कोई नंबर कहें फिर सामने वाला दूसरा नंबर दे, यह गठबंधन के हित में बात नहीं होती है। हमारे कार्यकर्ता फिर उम्मीद करने लगते हैं। सीटें एक तरफ से तो बाटेंगे नहीं दोनों दलों का अधिकार है। *गठबंधन धर्म के चलते मेरी टिप्पणी उनके खिलाफ ठीक नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि नंबर्स केवल टेबल पर ही होने चाहिए ऐसे बाहर नहीं आने चाहिए। हमारा आकलन इस बात पर नहीं होगा कि आप ज्यादा सीट ले लीजिए, आप बड़े हो गए और हम छोटे हो गए। अखिलेश यादव के बताए फार्मूला के हिसाब से तय होना चाहिए कि कौन-कौन सी सीट कौन जीत सकता है। कांग्रेस पार्टी के लोगों की क्या बात चल रही है उस पर क्या बोलें लेकिन अखिलेश यादव से किसी भी बात हुई है वह हर बात हम नहीं बता सकते। कांग्रेस की तरफ से अभी तय होना है की सीट लेने को लेकर कौन बात करेगा उसको लेकर टीम बनती है जो टीम अभी तक तो बनी नहीं है, इंटरनल बैठकों से कुछ तय नहीं होता। जब कांग्रेस की तरफ से टीम बनेगी तब ही सीट शेयरिंग की बात शुरू होगी। On Azam Khan and AIMIM allegations अखिलेश यादव के आजम खान से मिलने के लिए रामपुर दौरे पर बोले आजम खान से पारिवारिक रिश्ता है, सबसे बड़े नेताओं में शुमार है समाजवादी पार्टी के। आजम खान के साथ घोर अन्याय लगातार हो रहा है। लगातार समाजवादी पार्टी और अखिलेश उनके और उनके परिवार के संपर्क में रहती है। सपा लगातार उनकी राय राजनीतिक घोषणा पर लेटी रहती है। ओवैसी की पार्टी के बयान की डर की वजह से रामपुर जा रहे हैं पर बोले अगर वैसे इस बात से खुश है तो खुश रहे हम क्यों उन्हें दुखी करना चाहेंगे हमारी लड़ाई तो बीजेपी से है। ओवैसी से कोई परेशानी नहीं है। उन्हें गठबंधन भी करना है तो सीधे अखिलेश यादव से बात करें। ओवैसी अगर आजमगढ़ कैराना रामपुर में प्रचार कर रहे हैं तो करें उन्हें हक है, हम बीजेपी थोड़ी हैं जो किसी को रोकें। #samajwadiparty #akhileshyadav #congress #seatsharing #upolitics #upelections2027 #azamkhan #asaduddindowaisi #aimim #rajabhaiya #pankajchaudhary #bjp #hindinews #politicalnews #aajtak #latestnews #viralvideo #atwebvideos आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aa
Aaj Tak
- स्रोत साइट
- youtube.com
- मूल पेज
- https://www.youtube.com/watch?v=QreyMbahEE4
- वीडियो प्लेटफ़ॉर्म
- YouTube
- स्रोत पर प्रकाशित
- 20 अक्टूबर 2026 को 09:53 am बजे
- अवधि
- 8:29
- स्रोत पर प्रकाशित20 अक्टूबर 2026 को 09:53 am बजे
- searchvideo ने खोजा20 अक्टूबर 2026 को 12:16 pm बजे
- डुप्लिकेट जाँच पूरी
- साइट पर प्रकाशित20 अक्टूबर 2026 को 12:18 pm बजे
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले आप लिखें!